जलेसर में बंद मकान का ताला तोड़कर चोरी: चोर कैश और सोने-चांदी के जेवर उड़ा ले गए

जलेसर में बंद मकान का ताला तोड़कर चोरी: चोर कैश और सोने-चांदी के जेवर उड़ा ले गए

संवाददाता: धर्मेंद्र चौहान

एटा। जिले के जलेसर कस्बे में चोरों ने एक बंद मकान को निशाना बनाते हुए बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया। कस्बे के मोहल्ला किला स्थित एक घर का गेट का ताला तोड़कर चोर अंदर घुसे और अलमारी में रखे कैश के साथ सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर ले गए। जानकारी के अनुसार, घर के मालिक परिवारिक कार्य के चलते बाहर गए हुए थे। इसी बीच देर रात अज्ञात चोरों ने घटना को अंजाम दिया। सुबह पड़ोसियों ने घर का ताला टूटा देखा तो मामले की जानकारी गृहस्वामी को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके का निरीक्षण किया और फॉरेंसिक टीम को जांच के लिए बुलाया गया। थाना जलेसर पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। जल्द ही चोरों का सुराग लगा लिया जाएगा।

मुख्य बिंदु:

गेट का ताला तोड़कर घर में घुसे चोर

कैश व सोने-चांदी के आभूषण चोरी

फॉरेंसिक टीम ने जुटाए सबूत

पुलिस ने शुरू की जांच, सीसीटीवी खंगाले जा रहे

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal