थाने से लौट रही महिला को स्कॉर्पियो ने मारी टक्कर: इलाज के दौरान मौत, आरोपी चालक फरार।

थाने से लौट रही महिला को स्कॉर्पियो ने मारी टक्कर: इलाज के दौरान मौत, आरोपी चालक फरार।

संवादाता अमन अहमद।

एटा जिले के जैथरा थाना क्षेत्र में थाने से लौट रही एक महिला को तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। मृतका की पहचान सुलतानपुर गांव निवासी रामबेटी (55) पत्नी सुखलाल के रूप में हुई है। बताया गया कि वह बुधवार को पारिवारिक विवाद की शिकायत दर्ज कराने थाने आई थीं। थाने से बाहर निकलते ही स्कॉर्पियो ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक कार समेत मौके से फरार हो गया। गंभीर रूप से घायल रामबेटी को पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जैथरा ले जाया गया, जहां से उन्हें एटा के जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। परिजनों के मुताबिक, रामबेटी ने अपने रिश्तेदार राजवीर पुत्र तोताराम और सतीश पुत्र फूल सिंह पर आए दिन मारपीट और गालीगलौज का आरोप लगाया था। हादसे के बाद पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और स्कॉर्पियो कार की तलाश शुरू कर दी है। घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें टक्कर के बाद कार को तेजी से भागते हुए देखा जा सकता है।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal