पुलिस पर महिला से अभद्रता का आरोप: पति की तलाश में घर पहुंची थी लाइनपार थाना पुलिस, सीसीटीवी में कैद हुआ घटनाक्रम

पुलिस पर महिला से अभद्रता का आरोप: पति की तलाश में घर पहुंची थी लाइनपार थाना पुलिस, सीसीटीवी में कैद हुआ घटनाक्रम

संवाददाता: धर्मेंद्र चौहान

फिरोजाबाद। थाना लाइनपार क्षेत्र के मेहताब नगर में पुलिस पर एक महिला से अभद्रता और गाली-गलौच करने का गंभीर आरोप लगा है। पीड़िता राजकुमारी ने इस संबंध में एसपी सिटी कार्यालय पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई और दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। राजकुमारी के अनुसार, मंगलवार देर रात करीब 10 बजे लाइनपार थाना पुलिस उसके पति की तलाश में घर पहुंची थी। उस वक्त वह घर पर अकेली थी। आरोप है कि इसी दौरान पुलिसकर्मियों ने उसके साथ अशोभनीय व्यवहार किया और गाली-गलौच की। महिला का कहना है कि पूरा घटनाक्रम घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गया है। बुधवार को राजकुमारी एसपी सिटी से मिली और लिखित शिकायत देकर बताया कि पुलिस उसके पति को झूठे मुकदमे में फंसाने की कोशिश कर रही है। उसने बताया कि जिन लोगों को पुलिस ने गवाह बनाया है, वे शपथ पत्र देकर उसके पति को निर्दोष बता चुके हैं।

महिला ने निष्पक्ष जांच कर अभद्रता करने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल, एसपी सिटी के निर्देश पर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें