एटा काशीराम कॉलोनी में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या की कोशिश: पड़ोसी से विवाद के बाद उठाया कदम, हालत गंभीर।

एटा काशीराम कॉलोनी में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या की कोशिश: पड़ोसी से विवाद के बाद उठाया कदम, हालत गंभीर।

संवादाता अमन अहमद।

एटा। कोतवाली नगर क्षेत्र स्थित काशीराम कॉलोनी में बुधवार देर शाम एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या करने की कोशिश की। बताया जा रहा है कि युवक का अपने पड़ोसी से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। कहासुनी बढ़ने पर मोहल्ले में हंगामा हो गया, जिसके बाद किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस के पहुंचने की जानकारी मिलने पर युवक नाराज हो गया और आवेश में आकर कमरे में जाकर शॉल के सहारे पंखे से फांसी लगा ली।परिजनों ने जब कमरे का दरवाजा तोड़ा तो युवक अचेत अवस्था में मिला। आनन-फानन में उसे नीचे उतारकर जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां हालत नाजुक देखते हुए चिकित्सकों ने उसे वीरांगना अवंतीबाई लोधी मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया। युवक की पहचान निज़ाम के रूप में हुई है, जो कॉलोनी में अपने परिवार के साथ रहता है।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। परिजनों और पड़ोसियों से पूछताछ की जा रही है कि विवाद की असली वजह क्या थी। चिकित्सकों के अनुसार, युवक की स्थिति अभी भी गंभीर बनी हुई है।

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal