फिरोजाबाद में एसडीएम ने पकड़ी ओवरलोड वैन में बैठे 21 छात्र

फिरोजाबाद में एसडीएम ने पकड़ी ओवरलोड वैन में बैठे 21 छात्र

स्टेट संवाददाता विष्णु रावत

प्रधानाचार्य को लगाई फटकार

फिरोजाबाद जिले में एक बड़ी लापरवाही सामने आई है। गहेरी स्थित श्री अमर सिंह इंटर कॉलेज में निरीक्षण के दौरान एसडीएम राजेश कुमार शुक्ला ने एक बिना नंबर की ईको वैन में 21 छात्रों को बैठा देखा। इस पर उन्होंने तत्काल कॉलेज के प्रधानाचार्य को बुलाकर कड़ी चेतावनी दी और छात्रों को सुरक्षित उनके घर भेजने के निर्देश दिए। जानकारी के अनुसार, दोपहर के समय एसडीएम राजेश कुमार शुक्ला निरीक्षण पर कॉलेज पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने परिसर में एक बिना नंबर की ईको वैन खड़ी देखी, जिसमें 17 छात्र पहले से बैठे थे, जबकि चार अन्य छात्र उसमें चढ़ने की कोशिश कर रहे थे। इतनी अधिक संख्या में छात्रों को एक ही वाहन में देखकर एसडीएम ने नाराजगी जताई और प्रधानाचार्य से जवाब तलब किया। प्रधानाचार्य ने सफाई देते हुए कहा कि जल्दी छुट्टी होने और पर्याप्त वाहन न होने के कारण बच्चों को इस तरह भेजा जा रहा था। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि वाहन नया है, इसलिए उसका नंबर अभी नहीं आया।

एसडीएम ने इसे गंभीर लापरवाही मानते हुए प्रधानाचार्य को कड़ी चेतावनी दी और छात्रों को दो बार में घर भेजने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने आदेश दिया कि वाहन के सभी आवश्यक कागजात शाम तक तहसील में प्रस्तुत किए जाएं।

एसडीएम राजेश कुमार शुक्ला ने कहा कि,

> “यदि किसी भी स्कूल वाहन में निर्धारित संख्या से अधिक बच्चों को बैठाया गया, तो संबंधित विद्यालय प्रबंधन के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।”

यह कार्रवाई न केवल लापरवाह स्कूल प्रबंधन के लिए चेतावनी है, बल्कि अभिभावकों के लिए भी एक सतर्कता संदेश है कि बच्चों की सुरक्षा से कोई समझौता न किया जाए।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें