मजदूरी मांगने पर परिवार से मारपीट, पुलिस पर लापरवाही का आरोप

मजदूरी मांगने पर परिवार से मारपीट, पुलिस पर लापरवाही का आरोप

संवाददाता मुकेश कुमार

SSP ने दिलाया न्याय का भरोसा

एटा।
जनपद एटा में मजदूरी के पैसों की मांग करना एक परिवार को भारी पड़ गया। बकाया मजदूरी मांगने पर दबंगों ने पूरे परिवार की जमकर पिटाई कर दी। पीड़ितों ने जब थाना पुलिस से न्याय की गुहार लगाई तो कार्रवाई के बजाय उन्हें निराशा हाथ लगी। आखिरकार, पीड़ित परिवार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) श्याम नारायण सिंह के कार्यालय पहुंचा और पूरी घटना की शिकायत दर्ज कराई। SSP ने निष्पक्ष जांच और उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है। घटना करीब 20 दिन पुरानी बताई जा रही है। पीड़िता सीमा देवी ने बताया कि उनके पति शैलेंद्र ने अक्टूबर माह में गांव के धर्मेंद्र पुत्र जोगेंद्र के यहां मजदूरी की थी। कुल 4500 रुपये की मजदूरी में से 2000 रुपये दिए गए थे, जबकि 2500 रुपये अभी बाकी थे। जब उन्होंने शेष मजदूरी की मांग की, तो धर्मेंद्र और उसके साथियों ने गाली-गलौज करते हुए उन पर हमला कर दिया। पीड़िता के अनुसार, 20 अक्टूबर को धर्मेंद्र पुत्र जोगेंद्र, अजीत, रंजीत पुत्र श्यामवीर सिंह, रजत पुत्र मलखान, अमन, अभिषेक, आशीष पुत्रगण बबलू और बॉबी उर्फ उपेंद्र पुत्र विजय कुमार ने घर में घुसकर लाठी-डंडों से मारपीट की। हमलावरों ने उनके दिव्यांग पति शैलेंद्र को भी नहीं बख्शा। इस हमले में परिवार के चार सदस्य घायल हो गए — शैलेंद्र, उनकी पत्नी सीमा देवी, बेटा शिवम और भतीजा नरेंद्र। शैलेंद्र ने बताया कि बेटे शिवम का हाथ टूट गया है, जबकि उन्हें और उनकी पत्नी को भी गंभीर चोटें आई हैं।पीड़ितों का कहना है कि उन्होंने घटना के तुरंत बाद थाना पुलिस को सूचना दी, लेकिन न तो मेडिकल परीक्षण कराया गया और न ही हमलावरों के खिलाफ कोई कार्रवाई हुई। पुलिस की उदासीनता से परेशान होकर उन्होंने SSP से न्याय की गुहार लगाई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्याम नारायण सिंह ने पीड़ित परिवार की शिकायत सुनने के बाद संबंधित थाना प्रभारी को जांच कर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया है कि दोषियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।

फिलहाल, पीड़ित परिवार न्याय की उम्मीद में है और प्रशासनिक कार्रवाई की प्रतीक्षा कर रहा है।

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया