एटा में बड़ी सफलता: निधौली कलां पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोपी को दबोचा
संवाददाता : अमन अहमद।
एटा। निधौली कलां थाना पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने के गंभीर मामले में वांछित चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान संतोष कुमार पुत्र बहोरीलाल, निवासी ग्राम हिम्मतपु
र, थाना निधौली कलां के रूप में हुई है। यह मामला 30 सितंबर 2025 को दर्ज कराई गई उस एफआईआर से जुड़ा है, जिसमें वादी ने आरोप लगाया था कि उसकी बेटी के ससुराल पक्ष के लोग उससे 5 लाख रुपये की मांग कर निरंतर प्रताड़ित कर रहे थे। वादी के अनुसार 29 सितंबर 2025 को उसकी बेटी के ससुराल वालों ने गले में फंदा डालकर उसकी हत्या कर दी। इस आधार पर थाना निधौली कलां में मु0अ0सं0 217/2025 धारा 191(2)/85, 115(2), 103(1) बीएनएस के तहत संतोष सहित पाँच आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। विवेचना के दौरान इन धाराओं में संशोधन करते हुए धारा 108 बीएनएस (भारतीय न्याय संहिता) की बढ़ोत्तरी की गई।
14 नवंबर 2025 की सुबह मुखबिर से मिली जानकारी पर पुलिस ने छापेमारी कर वांछित आरोपी संतोष कुमार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के विरुद्ध थाना स्तर पर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।












