वन अधिकारी पर 50 हजार की रिश्वत मांगने का आरोप: छह दिन से जब्त कैंटर नहीं छोड़ा, डीएम से गुहार।

वन अधिकारी पर 50 हजार की रिश्वत मांगने का आरोप: छह दिन से जब्त कैंटर नहीं छोड़ा, डीएम से गुहार।

संवादाता अमन अहमद।

एटा/- कोतवाली नगर क्षेत्र के शीतलपुर में एक वन अधिकारी पर 50 हजार रुपये की रिश्वत मांगने का गंभीर आरोप लगा है। पीड़ित वाहन स्वामी के अनुसार, उसकी आयशर कैंटर गाड़ी की कुछ दिन पहले डीएफओ की कार से हल्की टक्कर हो गई थी। हादसा मामूली होने के बावजूद वन विभाग के अधिकारियों ने गाड़ी को कब्जे में ले लिया और पिछले छह दिनों से वन कार्यालय पर खड़ा कर रखा है।पीड़ित का आरोप है कि गाड़ी छोड़ने के एवज में संबंधित वन अधिकारी ने उससे 50 हजार रुपये की मांग की। आरोप है कि रकम न देने पर उसे फर्जी मुकदमे में फंसाने और कड़ी कार्रवाई की धमकी भी दी गई। लंबे समय तक कार्रवाई न होने और दबाव बनाए जाने से परेशान वाहन मालिक ने मंगलवार को तहसील दिवस के दौरान जिलाधिकारी से शिकायत दर्ज कराई।

पीड़ित ने डीएम से मामले की निष्पक्ष जांच, अवैध रूप से रोकी गई गाड़ी की रिहाई और आरोपी अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। डीएम ने शिकायत प्राप्त कर मामले को संबंधित विभाग को जांच हेतु अग्रसारित किया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए स्थानीय स्तर पर भी चर्चा बनी हुई है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें