दिल्ली : रसोई गैस सिलेंडर हुआ महंगा, आज से लागू हुए नए दाम
दिल्ली। आम जनता को महंगाई का एक और झटका लगा है। आज से घरेलू रसोई गैस (LPG) सिलेंडर की कीमतों में 50 रुपये की बढ़ोतरी कर दी गई है। पेट्रोलियम कंपनियों द्वारा जारी किए गए नए रेट के अनुसार, अब 14 किलोग्राम वाले घरेलू सिलेंडर के लिए उपभोक्ताओं को ज्यादा कीमत चुकानी होगी।
नए रेट्स कुछ इस प्रकार हैं:
– उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को अब सिलेंडर 553 रुपये में मिलेगा।
– गैर-उज्ज्वला उपभोक्ताओं के लिए सिलेंडर की नई कीमत 853 रुपये हो गई है।
– इसके साथ ही सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर 2 रुपये प्रति लीटर एक्साइज ड्यूटी भी बढ़ा दी है।
इन नई दरों को आज यानी 8 अप्रैल 2025 से पूरे देश में लागू कर दिया गया है। इस फैसले से खासतौर पर मध्यमवर्गीय और निम्नवर्गीय परिवारों की रसोई का बजट प्रभावित होने की आशंका है।
महंगाई के खिलाफ विपक्ष हमलावर
विपक्षी दलों ने इस बढ़ोतरी के खिलाफ तीखी प्रतिक्रिया दी है और सरकार पर महंगाई को नियंत्रित न कर पाने का आरोप लगाया है। आने वाले दिनों में इस मुद्दे पर सियासत गर्म होने की पूरी संभावना है।
ये भी पढ़ें मुख्य सामाचार- 08 अप्रैल 2025












