योगी सरकार का तोहफा: PRD जवानों का भत्ता बढ़ा, हाथरस को मिला मेडिकल कॉलेज

योगी सरकार का तोहफा: PRD जवानों का भत्ता बढ़ा

जिससे 34 हजार पीआरडी जवानों को फायदा मिलेगा

लखनऊ। योगी कैबिनेट की बैठक खत्म हो गई है। बैठक में 13 प्रस्तावों पर मुहर लगी है। योगी सरकार ने पीआरडी जवानों का भत्ता बढ़ा दिया है। ड्यूटी भत्ता 395 रुपए से बढ़ाकर 500 रुपए किया गया है। जिससे 34 हजार पीआरडी जवानों को फायदा मिलेगा। अयोध्या में डे केयर स्कूल को भी मंजूरी मिली हैं।

अयोध्या में डे केयर स्कूल को मंजूरी

कैबिनेट ने दिव्यांगों के लिए विशेष डे केयर स्कूल बनाने का निर्णय लिया। इसके तहत अयोध्या में इस प्रकार के स्कूल को मंजूरी मिल चुकी है, जो दिव्यांग बच्चों की शिक्षा और देखभाल के लिए एक महत्वपूर्ण कदम होगा। साथ ही उत्तर प्रदेश हैंडलूम, पावरलूम सिल्क टेक्सटाइल एवं गारमेंटिंग पालिसी-2017 के तहत छूटी इकाइयों को अनुदान दिए जाने के संबंध में प्रस्‍ताव पारित हुआ है।

योगी कैबिनेट ने हाथरस में एक मेडिकल कॉलेज खोलने के प्रस्ताव पर भी मुहर लगा दी। इससे क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार होगा और चिकित्सा शिक्षा का विस्तार होगा।

ये भी पढ़ें रसोई गैस सिलेंडर हुआ महंगा, आज से लागू हुए नए दाम

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें