महेशगंज थानाध्यक्ष मनोज तोमर के नेतृत्व में एंटी रोमियो टीम ने चलाया हीरागंज बाजार में जागरूकता अभियान

महेशगंज थानाध्यक्ष मनोज तोमर के नेतृत्व में एंटी रोमियो टीम ने चलाया हीरागंज बाजार में जागरूकता अभियान

संवाददाता अमित शुक्ला

प्रतापगढ़।महेशगंज थानाध्यक्ष मनोज तोमर के नेतृत्व में एंटी रोमियो टीम थाना महेशगंज ने मिशन शक्ति फेज 5.0 के तहत हीरागंज बाजार में जागरूकता अभियान चलाया,मिशन के तहत बालिका सुरक्षा एवं शशक्तिकरण के उद्देश्य से हीरागंज बाजार में जागरूकता अभियान के तहत महिलाओं बालिकाओं को जागरूक करते हुए भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता एवं भारतीय साक्ष्य अधिनियम के प्रमुख प्रावधानों के साथ साथ साइबर अपराधों से बचाव एवं उनके निवारण हेतु आवश्यक जानकारी प्रदान की गई..एंटी रोमियो टीम महेशगंज के द्वारा मिशन शक्ति ,नारी शक्ति,नारी सम्मान,नारी सुरक्षा,नारी स्वावलंबन के साथ साथ आपातकालीन नंबरों जैसे 112,1076,1090,102,1098,1930,181,एवं थाना महेशगंज के सीयूजी नम्बर के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान करते हुए बालिकाओं महिलाओं को विधिक अधिकारों साइबर सुरक्षा,एवं आत्मरक्षा,के प्रति जागरूक कर उन्हें आत्मनिर्भर एवं शशक्त बनाने के उद्देश्य से आवश्यक जानकारी प्रदान की गई।

ये भी पढ़ें श्रीमद्भागवत कथा के तृतीय दिवस ज्ञान-भक्ति की सरिता में डूबे श्रद्धालु,उमड़ी भक्तों की अपार भीड़ 

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें