कुंडा में धार्मिक कार्यक्रम चमका,राजा भइया की मौजूदगी से पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष के घर बढ़ी रौनक
संवाददाता अवधेश चंद्र पांडेय
प्रतापगढ़। जनसत्ता दल लोकतांत्रिक पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष, पूर्व कैबिनेट मंत्री तथा कुंडा विधायक कुंवर रघुराज प्रताप सिंह ‘राजा भइया’ मंगलवार को बाबागंज विधानसभा क्षेत्र के पटना गांव पहुंचे। यहां पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष उमाशंकर यादव के आवास पर हनुमान जी मंदिर के वार्षिकोत्सव के अवसर पर आयोजित भंडारे में शामिल होकर उन्होंने श्रद्धालुओं से भेंट की। भंडारे में राजा भइया के पहुँचते ही लोगों में उत्साह की लहर दिखी। उमाशंकर यादव एवं उनके परिवार ने राजा भइया का अंगवस्त्र व पुष्पगुच्छ भेंट कर भव्य स्वागत किया। सामाजिक व धार्मिक कार्यों में सक्रिय रहने वाले उमाशंकर यादव की क्षेत्र में पहले से ही गहरी पकड़ है, लेकिन राजा भइया की उपस्थिति ने उनके सामाजिक सम्मान को और मजबूती दी। कार्यक्रम में उमाशंकर यादव के धार्मिक स्वभाव, सरल व्यक्तित्व और सामाजिक योगदान की भी प्रशंसा हुई। लगातार समाजसेवा और धार्मिक आयोजनों में सक्रिय रहने के कारण यादव परिवार की क्षेत्र में अलग पहचान है।
इस मौके पर पूर्व ब्लॉक प्रमुख बाबागंज हितेश प्रताप सिंह पंकज, वरिष्ठ समाजसेवी मनोज सिंह कनावा, जनसत्ता दल के वरिष्ठ पदाधिकारी राजू तिवारी पटना, समाजसेवी बबलू पांडेय ऐमापुर, प्रधान सुमित प्रताप सिंह, एडवोकेट पंकज त्रिपाठी, व्यापार मंडल अध्यक्ष हीरागंज प्रधान विनोद यादव, बचान द्विवेदी, अनुराग ओझा, जैकी सिंह, प्रधान डीह बलई मुकुंद यादव, कोटेदार बबलू यादव, प्रधान आनंद देव पांडेय, अनूप द्विवेदी, रवि सरोज, नीतीश पांडेय राज, कमलेंद्र शुक्ला गुरुजी सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
गौरतलब है कि राजा भइया ने मंगलवार को कुंडा, बाबागंज एवं जिला मुख्यालय क्षेत्र में आयोजित कई कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि “पार्टी का उद्देश्य क्षेत्र के विकास और जनता की सेवा करना है।”












