डॉ जगदीश बक्स सिंह शिक्षण संस्थान में परीक्षा के दौरान शुचिता एवं अनुशासन का आकलन हुआ
संवाददाता अवधेश चंद्र पांडेय
प्रतापगढ़। संस्थान में चल रही अर्धवार्षिक परीक्षाओं के दौरान शिक्षा क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले फड़ीस जी ने निरीक्षक के रूप में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने परीक्षा के समय विद्यालय की विभिन्न कक्षाओं का निरीक्षण कर परीक्षा की शुचिता एवं अनुशासन का आकलन किया।
निरीक्षण के दौरान फड़ीस जी ने विद्यार्थियों की उत्तर पुस्तिकाओं, लेखन शैली तथा परीक्षा की तैयारी की बारीकी से जांच की। साथ ही उन्होंने विद्यार्थियों से विभिन्न विषयों से संबंधित प्रश्न भी पूछे, जिससे छात्रों की विषय-ज्ञान की गहराई का परीक्षण हो सके। उनके निरीक्षण से न केवल विद्यार्थियों में जागरूकता आई, बल्कि परीक्षा प्रक्रिया की पारदर्शिता एवं गुणवत्ता में भी वृद्धि हुई। संस्थान में चल रही अर्धवार्षिक परीक्षाओं के दौरान शिक्षा क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले फड़ीस जी ने निरीक्षक के रूप में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने परीक्षा के समय विद्यालय की विभिन्न कक्षाओं का निरीक्षण कर परीक्षा की शुचिता, अनुशासन एवं व्यवस्थाओं का गहन आकलन किया। निरीक्षण के दौरान उनके साथ उपस्थित प्रभारी अमित सर ने विद्यार्थियों से संवाद करते हुए यह जानकारी दी कि फड़ीस जी शिक्षा के क्षेत्र में सदैव बच्चों को बेहतर मार्गदर्शन प्रदान करते रहे हैं। इसी क्रम में हरीश जी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए फड़ीस जी का बयान भी साझा किया। फड़ीस जी ने बच्चों को बताया कि विद्यार्थी यदि अपनी पढ़ाई को बेहतर बनाना चाहते हैं, तो नियमितता, समय का सदुपयोग औरउ स्व-अनुशासन को अपनी दिनचर्या का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा बनाएं। सिर्फ परीक्षा के समय नहीं, बल्कि पूरे वर्ष निरंतर अध्ययन ही सफलता का मूल मंत्र है। कठिन विषयों से घबराने के बजाय उन्हें समझने का प्रयास करें और शिक्षकों से मार्गदर्शन लेने में कभी संकोच न करें। फड़ीस जी ने यह भी कहा कि विद्यालय में उपलब्ध संसाधनों का सही उपयोग कर विद्यार्थी अपनी शैक्षणिक प्रगति को नई ऊँचाइयों तक ले जा सकते हैं। निरीक्षण के अंत में उन्होंने विद्यालय प्रशासन की व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए उम्मीद जताई कि विद्यालय के विद्यार्थी भविष्य में भी इसी तरह उत्कृष्ट परिणाम प्राप्त करेंगे।
निरीक्षण के दौरान प्रभारी अमित सर, राज्य स्तरीय खिलाड़ी विद्यालय के व्यायाम शिक्षक बाबू अक्षयबर सिंह, बड़ी मैडम , लक्ष्मी मैडम, रेखा मैडम , पूनम मैडम, नेहा मैडम, पवन सर , विवेक सर , काका , मनोज आदि सभी विद्यालय के स्टाफ उपस्थित रहे












