कुंडा कोतवाल अवन कुमार दीक्षित को मिली बड़ी सफलता
संवाददाता अवधेश चन्द्र पांडेय
कुण्डा पुलिस और विशेष टीम / चोरी अनावरण टीम को बड़ी सफलता: टप्पेबाजी के आरोपी मुरादाबाद से पकड़े गए
प्रतापगढ़: जनपद के तेजतर्रार कप्तान दीपक भूकर के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी बृजनंदन राय व क्षेत्राधिकारी सदर अमरनाथ गुप्ता के निकट पर्यवेक्षण में कुंडा कोतवाल अवन कुमार दीक्षित नेतृत्व में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में कुंडा कोतवाली पुलिस तथा विशेष टीम द्वारा टप्पेबाजी की घटना की सफल अनावरण करते हुए मुकदमा संबंधित 02 नफर वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। ज्ञात हो कि बीते दिनांक 18/11/2025 को सर्राफा व्यवसायी अखिलेश कुमार केसरवानी निवासी मेन चौराहा, कस्बा कुण्डा से अज्ञात व्यक्तियों द्वारा टप्पेबाजी करते हुए एक प्लास्टिक डिब्बी में रखी सोने की अंगूठियाँ एवं चैन धोखे से ले जाई गई थीं। प्रकरण में वादी द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर थाना कुण्डा पर मु0अ0सं0 320/2025, धारा 316(2)/318(4) BNS पंजीकृत कर जांच प्रारम्भ की गई। तथा धारा की 317 (2) बी0एन0एस0 बढ़ोत्तरी की गई।बताते चलें कि उक्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी में सीसीटीवी फुटेज एवं सर्विलांस के आधार पर दोनों अभियुक्तों की पहचान कर गिरफ्तारी हेतु टीमों का गठन किया गया। सर्विलांस से प्राप्त लोकेशन के आधार पर दोनों अभियुक्तों को मुरादाबाद से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तों को माननीय न्यायालय रवाना किया जा रहा है।
वीडियो बयान क्षेत्राधिकारी कुंडा अमरनाथ गुप्ता












