अवागढ़ पुलिस की बड़ी कामयाबी शादी में गए परिवार के घर हुई चोरी का 24 घंटे में खुलासा

अवागढ़ पुलिस की बड़ी कामयाबी शादी में गए परिवार के घर हुई चोरी का 24 घंटे में खुलासा

जिला संवाददाता काव्यांश रावत

शातिर चोर गोविन्दा माल सहित गिरफ्तार

एटा। थाना अवागढ़ पुलिस ने चोरी की एक बड़ी वारदात का महज 24 घंटे में पर्दाफाश कर शातिर चोर को चोरी के पूरे माल के साथ गिरफ्तार कर लिया है। पकड़ा गया आरोपी गोविन्द उर्फ गोविन्दा गिरी लंबे समय से क्षेत्र में चोरी की घटनाओं को अंजाम देता आ रहा था। जानकारी के अनुसार, कस्बा निवासी कपिल के घर 25 नवंबर की रात उस समय चोरी हुई थी, जब परिवार शादी समारोह में शामिल होने गया हुआ था। मौके का फायदा उठाकर चोर ने घर का शीशा तोड़कर प्रवेश किया और सोने-चांदी के जेवर, लाइसेंसी पिस्टल, मैगजीन, कारतूस, नकदी और अन्य घरेलू सामान पर हाथ साफ कर दिया था। पीड़ित की तहरीर पर थाना अवागढ़ पुलिस ने तुरंत मुकदमा दर्ज किया और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्याम नारायण सिंह के निर्देशन तथा एसपी सिटी श्वेताभ पांडे के पर्यवेक्षण में एक विशेष टीम गठित की गई। टीम ने तेजी से काम करते हुए सुरागों के आधार पर आरोपी को धर दबोचा और चोरी किया गया सारा सामान बरामद कर लिया।

इस सराहनीय कार्य के लिए प्रभारी निरीक्षक अखिलेश दीक्षित सहित पूरी पुलिस टीम को वरिष्ठ अधिकारियों ने बधाई दी है। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से क्षेत्रवासियों में सुरक्षा को लेकर विश्वास और मजबूत हुआ है।

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal