सैफई में अंजान स्विफ्ट सवार युवकों ने मचाया उत्पात, दर्जनों वाहन क्षतिग्रस्त

सैफई में अंजान स्विफ्ट सवार युवकों ने मचाया उत्पात, दर्जनों वाहन क्षतिग्रस्त

संवाद दाता: पंकज मिश्रा

सैफई। आज सुबह करीब 5 बजे सैफई में अज्ञात स्विफ्ट कार सवार तीन युवकों ने जमकर उत्पात मचाया। थाने के पास से लेकर प्रोफेसर मार्केट तक तथा अस्पताल के आसपास इन युवकों ने लगभग 13 गाड़ियों में तोड़फोड़ कर दी। सफेद रंग की स्विफ्ट कार में सवार ये युवक तेज रफ्तार में आते-जाते वाहन खड़ी गाड़ियों के शीशे तोड़ते चले गए, जिससे क्षेत्र में दहशत फैल गई। घटना की जानकारी बाला जी मेडिकल के मालिक सुधीर यादव ने दी। उनका मेडिकल स्टोर गेट नंबर-4 पर स्थित है। उन्होंने बताया कि उत्पात मचाने वालों ने उनकी हुंडई वरना कार का पीछे का शीशा भी तोड़ दिया। उन्होंने कहा कि यह घटना पुलिस-प्रशासन की बड़ी लापरवाही को उजागर करती है, क्योंकि तमाम गाड़ियों को नुकसान पहुंचाने के बाद भी आरोपी बेखौफ घूमते रहे। अस्पताल के पास हुई इस घटना से लोगों में भारी आक्रोश है। स्थानीय लोगों का कहना है कि जहां हर समय भीड़ रहती है, वहां इस तरह की वारदात होना सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है।

पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं ताकि सफेद स्विफ्ट कार और आरोपियों की पहचान की जा सके।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें