पानीपत में बाल विवाह मुक्त भारत अभियान की वर्षगांठ पर सरपंचों ने ली शपथ, जागरूकता को मिलेगी नई गति

पानीपत में बाल विवाह मुक्त भारत अभियान की वर्षगांठ पर सरपंचों ने ली शपथ, जागरूकता को मिलेगी नई गति

जिला क्राइम रिपोर्टर – सागर गोयल, पानीपत (हरियाणा)

पानीपत, 27 नवंबर।
जिला सचिवालय सभागार में गुरुवार को बाल विवाह मुक्त भारत अभियान की प्रथम वर्षगांठ पर एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें जिलेभर से आए सरपंचों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और प्रशासनिक अधिकारियों ने भाग लेकर बाल विवाह रोकथाम के लिए सामूहिक संकल्प लिया। कार्यक्रम की शुरुआत सरपंचों को बाल विवाह मुक्त जिले की शपथ दिलाकर हुई। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों के न्यायोचित अधिकारों की रक्षा, बाल-हित को प्राथमिकता देने का संदेश प्रसारित करना और बाल विवाह रोकथाम के प्रति समुदाय में जागरूकता बढ़ाना रहा।

बाल विवाह किसी भी रूप में बर्दाश्त नहीं” – सीईओ डॉ. किरण सिंह

जिला परिषद की सीईओ डॉ. किरण सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि बाल विवाह न केवल कानूनन अपराध है, बल्कि यह बच्चों के मानसिक, शारीरिक और सामाजिक विकास पर गंभीर प्रभाव डालता है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि समाज तेजी से आगे बढ़ रहा है और ऐसे समय में बाल विवाह जैसी कुप्रथा के लिए कोई स्थान नहीं है। डॉ. सिंह ने सरपंचों को बाल विवाह रोकथाम में अग्रणी भूमिका निभाने पर जोर दिया और बताया कि प्रत्येक पंचायत को अपने क्षेत्र को सुरक्षित एवं जागरूक बनाना होगा।

एक वर्ष में 26 मामले आए सामने – अधिकारी रजनी गुप्ता

जिला प्रोटेक्शन एवं बाल विवाह निषेध अधिकारी रजनी गुप्ता ने बताया कि बीते एक वर्ष में पानीपत में 26 बाल विवाह के मामले सामने आए हैं, जो समाज के लिए अत्यंत चिंताजनक है।
उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायतों की सक्रिय भूमिका के बिना बाल विवाह मुक्त भारत का लक्ष्य हासिल करना मुश्किल होगा। कई मामलों में बच्चियों की सुरक्षा को लेकर गंभीर स्थितियाँ देखी गईं, इसलिए जागरूकता अभियान बेहद जरूरी है।

गांव-स्तर पर टीमें कर रहीं निगरानी – समन्वयक संजय

जिला समन्वयक संजय ने बताया कि अभियान को गांव-स्तर पर मजबूत तरीके से चलाया जा रहा है। प्रत्येक गांव में विशेष टीमें गठित की गई हैं, जो समय-समय पर निगरानी और जागरूकता गतिविधियाँ आयोजित कर रही हैं।
उन्होंने कहा कि बाल विवाह केवल सामाजिक बुराई नहीं बल्कि भविष्य को खतरे में डालने वाली कुप्रथा है, जिसे खत्म करने के लिए समाज के हर वर्ग को आगे आना होगा।

“यह सिर्फ नारा नहीं, संकल्प है” – डीपीओ लक्ष्मी

डीपीओ लक्ष्मी ने कहा कि बाल विवाह मुक्त भारत केवल एक नारा नहीं, बल्कि बच्चों के अधिकारों की रक्षा का दृढ़ संकल्प है। उन्होंने कहा कि वही समाज विकास करता है, जो अपने बच्चों की सुरक्षा और हित को सर्वोपरि रखता है।

संयुक्त सहयोग से हुआ आयोजन

यह कार्यक्रम एम.डी.डी. ऑफ इंडिया, संरक्षण एवं बाल विवाह निषेध अधिकारी (महिला थाना) के संयुक्त सहयोग से आयोजित किया गया।
अंत में वक्ताओं ने सभी नागरिकों से अपील की कि बाल विवाह जैसे अपराध के खिलाफ आवाज उठाएं और हर बच्चे को सुरक्षित, स्वस्थ एवं उज्ज्वल भविष्य प्रदान करने में अपनी भूमिका निभाएं।

इस अवसर पर एडवोकेट पायल, अशोक, सहित जिलेभर के सरपंच एवं उनके प्रतिनिधि बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया