बाबागंज विधानसभा में BLO श्री अनिल कुमार प्रजापति को सम्मान
संवाददाता बिपिन मिश्रा
प्रतापगढ़ 26 नवंबर 2025 – भाग संख्या 111, प्राथमिक विद्यालय अर्जुनअतेरु, कक्ष संख्या 02 के बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) श्री अनिल कुमार प्रजापति, जो एक शिक्षा मित्र भी हैं, को बाबागंज विधानसभा (245) में सर्वप्रथम समस्त गणना पत्र एकत्रित कर शत-प्रतिशत गुणवत्तापूर्ण फीडिंग कार्य पूर्ण करने पर निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, बाबागंज द्वारा सम्मानित किया गया। इस सम्मान समारोह में श्री अनिल कुमार प्रजापति की कार्य दक्षता और मतदाता सूची अद्यतन प्रक्रिया में उनके महत्वपूर्ण योगदान की सराहना की गई। निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी ने उन्हें प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया, जिससे शिक्षा मित्रों और BLOs में उत्साह और प्रेरणा का संचार हुआ है। श्री अनिल कुमार प्रजापति ने कहा, यह सम्मान मेरे लिए गर्व का क्षण है। मैं मतदाताओं को जागरूक करने और निर्वाचन प्रक्रिया को मजबूत बनाने के लिए प्रतिबद्ध हूं। बाबागंज विधानसभा क्षेत्र के निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी ने बताया कि इस प्रकार के सम्मान कार्यक्रम से अधिकारियों और कर्मचारियों में कार्य के प्रति और अधिक समर्पण बढ़ता है।
इस अवसर पर अन्य अधिकारी, शिक्षक और स्थानीय गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।












