छात्रवृत्ति योजना का लाभ लेने हेतु छात्र/छात्रायें, इस दिन तक करें आनलाइन आवेदन
संवाददाता करन कुमार विश्वकर्मा
यूपी जनपद प्रतापगढ़
प्रतापगढ़। आपको बता दें कि जनपद प्रतापगढ़ में जिला समाज कल्याण अधिकारी नागेन्द्र कुमार मौर्य ने बताया है कि शैक्षिक सत्र वर्ष 2025-26 में पूर्वदशम्/दशमोत्तर (कक्षा 11-12) छात्रवृत्ति योजनान्तर्गत समस्त वर्गो के छात्रों के लिये संशोधित समय सारिणी निर्गत की गई है। इसके अलावा आपको बताते चलें कि उन्होने बताया है कि 25 नवम्बर से 01 दिसम्बर तक विद्यालय द्वारा प्रोफाइल लॉक किया जायेगा। इसके साथ ही दिनांक 25 नवम्बर से 06 दिसम्बर तक छात्र/छात्राओं द्वारा छात्रवृत्ति हेतु आनलाइन आवेदन किया जायेगा। दिनांक 25 नवम्बर से 07 दिसम्बर तक छात्र/छात्राओं द्वारा फाइनल प्रिन्टआउट किया जायेगा। 25 नवम्बर से 09 दिसम्बर तक ऑनलाइन आवेदन पत्र की हार्ड कापी छात्र/छात्राओं द्वारा वांछित संलग्लकों सहित विद्यालय में जमा किया जायेगा। दिनांक 13 दिसम्बर तक विद्यालय द्वारा आवेदन पत्र को आनलाइन सत्यापित एवं अग्रसारित किया जायेगा। इसके अलावा आपको बताते चलें कि दिनांक 28 दिसम्बर तक त्रुटिपूर्ण आवेदन को छात्रों/संस्था के स्तर से सही किया जायेगा। दिनांक 29 दिसम्बर तक त्रुटियॉ संशोधन के पश्चात् छात्रों द्वारा सही आवेदन को विद्यालय में जमा किया जायेगा। दिनांक 23 दिसम्बर से 31 दिसम्बर तक संस्था द्वारा पुनः अग्रसारित किया जायेगा। इसके साथ ही
उन्होने यह भी बताया है कि जिन शिक्षण संस्थानों द्वारा वित्तीय वर्ष 2025-26 में प्रोफाइल लॉक नहीं की गयी थी, वे शिक्षण संस्थान निर्धारित तिथि में अपनी प्रोफाइल अवश्य लॉक कर दें। जिन शिक्षण संस्थानों की लॉगिन पर पूर्व निर्धारित अंतिम तिथि तक आवेदन पत्र लम्बित रह गये थे, वे शिक्षण संस्थान लम्बित डाटा को निर्धारित समय सारिणी के अनुसार अग्रसारित कर लें।












