राजा भइया के मजबूत प्रयास से बाबागंज में सड़क निर्माण को मिली मंजूरी, 19.70 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत
संवाददाता अवधेश चन्द्र पांडेय
उनके ही समर्थक पूर्व सांसद विनोद सोनकर की सोशल मीडिया पर झूठी पोस्ट करके करा रहे हैं किरकिरी,
कुंडा प्रतापगढ़। जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व कैबिनेट मंत्री कुंडा विधायक कुंवर रघुराज प्रताप सिंह राजा भइया के मजबूत प्रयास से बाबागंज इलाके की हीरागंज कमासिन रजबहा मार्ग के निर्माण के लिए 19.70 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत हुआ है। 18.2 किमी लंबी सड़क के निर्माण से दर्जनों गांव के लोग लाभान्वित होंगे।बाबागंज विधानसभा के हीरागंज रजबहा मार्ग नया पुरवा से कमासिन तक 18.2 किमी लम्बी सड़क काफी जर्जर हो गई थी। बाबागंज विधायक विनोद सरोज ने सड़क निर्माण का प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा। इसके बाद शासन से सड़क निर्माण को स्वीकृत मिली। लोकनिर्माण विभाग ने सड़क निर्माण के लिए टेंडर निकाला। जिसमें 19.70 करोड़ की लागत से हीरागंज रजबहा के नया पुरवा से कमासिन तक 18.2 किमी सड़क का निर्माण होना है।सड़क का निर्माण 15 महीने में पूरा कराने का निर्देश है। इस सड़क के निर्माण से बलीपुर, जगापुर, ऐंधा, किसुनी, रायगढ़, महराजपुर, मलावां छजईपुर, रोर, चकवड़, कमासिन समेत दर्जनों गांव के लोग लाभान्वित होगें।इस सड़क को लेकर के कौशांबी के पूर्व सांसद विनोद सोनकर के कुछ तथाकथित समर्थक विनोद सोनकर के प्रयास से इस सड़क को स्वीकृत होने की बात सोशल मीडिया पर करके जनता के बीच हंसी के पात्र पूर्व सांसद विनोद सोनकर को बना रहे हैं। बाबागंज कुंडा के सम्मानित जनता ने कहा की जब तक वह सांसद थे तब तक तो क्षेत्र में दिखाई नहीं देते थे आज जब जनता ने उन्हें नाकार दिया है तो उनके समर्थक सोशल मीडिया पर झूठी पोस्ट करके उन्हें हंसी का पात्र बना रहे हैं।सड़क निर्माण की स्वीकृत मिलने पर पूर्व प्रमुख बाबागंज हितेश प्रताप सिंह पंकज, प्रमुख बाबागंज पति राम यश सरोज, पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रदीप शुक्ला बबलू,प्रधान उतरार व्यापार मंडल अध्यक्ष हीरागंज विनोद यादव, प्रधान सुमित प्रताप सिंह, पूर्व प्रधान कुंवर मुन्नू सिंह,जिला सचिव जनसत्ता दल पंकज यादव , सभासद पप्पन सिंह, ओमप्रकाश तिवारी, छात्र नेता प्रांजल त्रिपाठी, समेत इलाके के लोगों ने राजा भइया को और बाबागंज के विधायक विनोद सरोज का आभार व्यक्त किया है












