मैनपुरी में ब्राह्मण महासभा का प्रदर्शन: IAS संतोष वर्मा का पुतला फूंका

मैनपुरी में ब्राह्मण महासभा का प्रदर्शन: IAS संतोष वर्मा का पुतला फूंका

संवाददाता  पंकज मिश्रा

मैनपुरी। मध्य प्रदेश कैडर के आईएएस अधिकारी संतोष वर्मा के विवादित बयान के विरोध में शुक्रवार को अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के पदाधिकारियों ने जोरदार प्रदर्शन किया। ईसान नदी पुल पर संगठन के सदस्यों ने आईएएस संतोष वर्मा का पुतला फूंका और सरकार से उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। इस दौरान पदाधिकारियों ने नारेबाजी करते हुए कहा कि आईएएस अधिकारी द्वारा दिया गया विवादित बयान समाज विशेष की भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाला है और ऐसे अधिकारियों पर तत्काल विभागीय कार्रवाई होनी चाहिए। महासभा ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने समय रहते कार्रवाई नहीं की, तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।

मौके पर संगठन के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। पुलिस बल भी एहतियातन तैनात रहा ताकि किसी भी तरह की स्थिति न बिगड़े।

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal