टेक्निकल टेक्सटाइल से बदलेगा उद्योग का भविष्य: पानीपत चिंतन शिविर में विशेषज्ञों के महत्वपूर्ण सुझाव

टेक्निकल टेक्सटाइल से बदलेगा उद्योग का भविष्य: पानीपत चिंतन शिविर में विशेषज्ञों के महत्वपूर्ण सुझाव

पानीपत/28 नवंबर।
जिला क्राइम रिपोर्टर – सागर गोयल, पानीपत (हरियाणा)

भारत सरकार के वस्त्र मंत्रालय के अंतर्गत संचालित नेशनल टेक्निकल टेक्सटाइल मिशन (NTTM) के निदेशक अशोक मल्होत्रा ने कहा कि देश का वस्त्र उद्योग आधुनिक तकनीक अपनाकर वैश्विक स्तर पर नए अवसरों को प्राप्त कर सकता है। उन्होंने कहा कि आने वाले वर्षों में न सिर्फ भारत बल्कि विदेशों में भी टेक्निकल टेक्सटाइल की मांग कई गुना बढ़ने वाली है, इसलिए उद्योगों को अभी से अपने यूनिट्स को अपग्रेड करना होगा। मल्होत्रा पानीपत में पीएचडी चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री द्वारा आयोजित चिंतन शिविर में उद्यमियों, शिक्षाविदों और तकनीकी संस्थानों के शोधार्थियों को संबोधित कर रहे थे। शिविर का विषय था — “पानीपत के वस्त्र उद्योग का तकनीकी रूपांतरण: उच्च मूल्य, बेहतर कल”।

एनटीटीएम द्वारा प्रशिक्षण और शोध को बढ़ावा

अशोक मल्होत्रा ने बताया कि मिशन के तहत वर्कर, सुपरवाइजर और इंजीनियरों के लिए उन्नत प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। शिक्षण संस्थानों में 15 करोड़ रुपये की लागत तक उन्नत लैब स्थापित की जा रही हैं। टेक्निकल टेक्सटाइल के विशेष पाठ्यक्रम भी शुरू किए जा रहे हैं। स्टार्टअप्स को 50 लाख रुपये तक का अनुदान देकर प्रोत्साहित किया जा रहा है। टेक्निकल टेक्सटाइल अपनाए बिना उद्योग का विस्तार संभव नहीं ग्लोबल अलायंस फॉर टेक्सटाइल सस्टेनेबिलिटी काउंसिल के चेयरमैन पविंद्र सिंह ने कहा कि यदि भारतीय वस्त्र उद्योग को वैश्विक बाजार में अपनी हिस्सेदारी बढ़ानी है, तो टेक्निकल टेक्सटाइल को तेजी से अपनाना होगा। उन्होंने छोटे उद्योगों तक योजनाओं और नीति संबंधी जानकारी पहुंचाने के लिए पीएचडीसीसीआई का आभार व्यक्त किया।

आक/मदार के फाइबर से सैनिकों के लिए जैकेट

नार्दन इंडिया टेक्सटाइल रिसर्च एसोसिएशन (NITRA) के महानिदेशक डॉ. एम.एस. परमार ने बताया कि आक या मदार से प्राप्त फाइबर की मदद से भारतीय सैनिकों के लिए अल्ट्रा-कोल्ड जैकेट विकसित की जा रही है, जो माइनस तापमान में भी बेहद प्रभावी होगी। हरियाणा के सिरसा में इसका पायलट प्रोजेक्ट चल रहा है।

IIT दिल्ली द्वारा 3 प्रमुख टेक्निकल पहलें लॉन्च

कार्यक्रम में कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं का शुभारंभ किया गया—

प्रो. बिपिन कुमार के संयोजन में अटल सेंटर ऑफ टेक्सटाइल रीसाइक्लिंग एंड सस्टेनेबिलिटी लॉन्च।

सेवानिवृत्त मेजर जनरल अशीम कोहली द्वारा नेशनल फ्लैग रीसाइक्लिंग सिस्टम की शुरुआत।

अटल इन्क्यूबेशन सेंटर और IIT दिल्ली के सहयोग से टेक्सटाइल टेक इनोवेटर कार्यक्रम का शुभारंभ।

“उद्योगों को सरकारी योजनाओं की सही जानकारी जरूरी”

पीएचडीसीसीआई टेक्सटाइल कमेटी के को-चेयर और पोलीस्टर टेक्सटाइल इंडस्ट्री एसोसिएशन के सचिव आर.के. विज ने कहा कि इस चिंतन शिविर का उद्देश्य उद्योगपतियों को नई शोध, सरकारी योजनाओं और तकनीकी बदलावों की जानकारी देना है। उन्होंने कहा कि भविष्य में इस तरह के कार्यक्रम और बड़े स्तर पर आयोजित किए जाएंगे।

बुलेटप्रूफ जैकेट और तिरंगा अब होंगे रीसाइकिल

चिंतन शिविर में विशेषज्ञों ने जानकारी दी कि सेना द्वारा पहनी जाने वाली बुलेटप्रूफ जैकेट को अब रीसाइकिल कर दस्तानों के रूप में दोबारा इस्तेमाल किया जाएगा।
इसके साथ ही राष्ट्रीय ध्वज (तिरंगा) को भी सम्मानजनक तरीके से रीसाइकिल करने की वैज्ञानिक प्रक्रिया विकसित की जा रही है।
गृह मंत्रालय के दिशा-निर्देशों के अनुरूप तिरंगे को रीसाइकिल कर पुनः उपयोग की संभावनाओं पर लगातार शोध हो रहा है।

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया