छात्रा से छेड़छाड़ का मामला, विद्यालय के इंचार्ज प्रधानाध्यापक सस्पेंड
UP रायबरेली: मैनूपुर स्थित एक प्राथमिक विद्यालय में छात्रा से छेड़छाड़ के मामले में शिक्षा विभाग ने सख्त रुख अपनाते हुए इंचार्ज प्रधानाध्यापक को निलंबित कर दिया है।
बीईओ अमावा द्वारा भेजी गई रिपोर्ट के आधार पर बीएसए ने यह कार्रवाई की है।
अब बीईओ डीह और अमावा संयुक्त रूप से इस पूरे मामले की विस्तृत जांच करेंगे। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि छात्राओं की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जाएगा और दोषी पाए जाने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।
इस घटना से क्षेत्र में आक्रोश व्याप्त है और परिजनों ने विद्यालय प्रशासन से सख्त कदम उठाने की मांग की है।
ये भी पढ़ें अयोध्या: संदिग्ध परिस्थितियों में गांव के बाहर 35 वर्षीय युवक का मिला शव, पुलिस जॉच में जुटी












