बिहार ब्लॉक सभागार में आशा कार्यकत्रियों की SIR पर हुई अहम बैठक स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने पर जोर

बिहार ब्लॉक सभागार में आशा कार्यकत्रियों की SIR पर हुई अहम बैठक स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने पर जोर

जिलासंवाददाता
अवधेश चंद्र पांडेय

बिहार ब्लॉक सभागार में मंगलवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बाघराय की आशा कार्यकर्ताओं के साथ SIR (संदर्भित सूचना रिपोर्ट) को लेकर एक महत्वपूर्ण एवं विस्तृत बैठक संपन्न हुई। यह बैठक चुनाव आयोग के मानकों व दिशा-निर्देशों के अनुसार आयोजित की गई, जिसमें बड़ी संख्या में आशा कार्यकर्ता मौजूद रहीं।बैठक की अध्यक्षता सीएचसी बाघराय के अधीक्षक डॉ. दिनेश कुमार ने की, जबकि संपूर्ण कार्यक्रम का पर्यवेक्षण रोहित सिंह द्वारा किया गया। बैठक में आशा कार्यकर्ताओं को SIR रिपोर्ट तैयार करने की प्रक्रिया, उसमें शामिल आवश्यक बिंदुओं, चुनाव आचार संहिता के दौरान पालन किए जाने वाले नियमों तथा स्वास्थ्य सेवाओं के सुचारू संचालन के बारे में बारीकी से जानकारी दी गई।
अधीक्षक डॉ. कुमार ने बताया कि आशा कार्यकर्ता स्वास्थ्य व्यवस्था की रीढ़ हैं, जिनके माध्यम से गांव-गांव तक योजनाओं और सेवाओं की पहुंच सुनिश्चित होती है। उन्होंने रिपोर्टिंग प्रणाली को और अधिक सटीक, पारदर्शी व समयबद्ध करने पर विशेष जोर दिया।
बैठक में पूनम देवी, सरिता सरोज, रेखा देवी, शान्ता देवी, अर्चना शुक्ला, बेबी सरोज समेत अनेक आशा कार्यकर्ता मौजूद रहीं। प्रतिभागियों ने SIR से जुड़े महत्वपूर्ण बिंदुओं पर अपने सुझाव साझा किए और बेहतर समन्वय, समय पर सूचना आदान-प्रदान तथा कार्यप्रणाली को और प्रभावी बनाने पर जोर दिया।अंत में अधिकारियों ने आशा कार्यकर्ताओं को उनके निरंतर योगदान के लिए धन्यवाद देते हुए कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं को जमीनी स्तर पर मजबूत करने में उनकी भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है और ऐसी बैठकों से कार्यक्षमता और सेवा गुणवत्ता में निश्चित रूप से सुधार होगा।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें