समाजसेवा की मिसाल: किडनी मरीज आलोक पाण्डेय की बेटी के विवाह हेतु ब्रह्मदेव जागरण मंच ने दिया 71 हजार का सहयोग

समाजसेवा की मिसाल: किडनी मरीज आलोक पाण्डेय की बेटी के विवाह हेतु ब्रह्मदेव जागरण मंच ने दिया 71 हजार का सहयोग

जिला संवाददाता
अवधेश चंद्र पांडेय

संडवा चंद्रिका प्रतापगढ़। ब्रह्मदेव जागरण मंच के पदाधिकारियों ने समाज सेवा एवं मानवीय दायित्व का उदाहरण प्रस्तुत करते हुए सण्डवा चंद्रिका ब्लॉक के संग्रामपुर नेवादा निवासी किडनी मरीज आलोक पाण्डेय के परिवार को उनकी बेटी कु. सोनाक्षी पाण्डेय के विवाह हेतु 71 हजार रुपये का चेक सौंपा। यह सहयोग प्रदेश अध्यक्ष पं. सत्येन्द्र नारायण तिवारी के नेतृत्व में प्रदान किया गया।
विदित हो कि आलोक पाण्डेय पिछले दो वर्षों से किडनी की गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं और सप्ताह में दो बार डायलिसिस कराना पड़ रहा है। डॉक्टरों ने उन्हें किडनी ट्रांसप्लांट की सलाह भी दी है। आर्थिक रूप से अत्यंत कठिन परिस्थितियों के बीच उनकी बड़ी बेटी सोनाक्षी का विवाह 4 दिसंबर को होना है, जबकि छोटी बेटी लक्ष्मी पाण्डेय दोनों पैरों से विकलांग है। वहीं चार महीने पूर्व ही उनका 15 वर्षीय इकलौता बेटा भी असमय निधन हो गया, जिससे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
परिस्थिति का संज्ञान लेते हुए संगठन के पदाधिकारियों ने परिवार से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को समझा और निर्णय लिया कि समाज की इस बेटी के विवाह में संगठन पूर्ण सहयोग करेगा।
प्रदेश अध्यक्ष पं. सत्येन्द्र नारायण तिवारी ने कहा कि ब्रह्मदेव जागरण मंच समाज के हर जरूरतमंद के साथ समर्पण भाव से खड़ा है। यह सहयोग नहीं, बल्कि एक आमंत्रण है। कार्यकारी अध्यक्ष पं. शिवांग पाण्डेय ने कहा कि किसी भी सदस्य पर संकट आने पर संगठन सदैव बढ़-चढ़कर सहयोग करता है।
इस अवसर पर उपाध्यक्ष श्याम जी मिश्रा, नगर उपाध्यक्ष रमापति मिश्रा, प्रमोद दूबे एडवोकेट (महामंत्री अधिवक्ता प्रकोष्ठ), मुकेश पाण्डेय एडवोकेट (उपाध्यक्ष अधिवक्ता प्रकोष्ठ), प्रांजल मिश्रा, सुरेश शुक्ला सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी उपस्थित रहे।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें