रंगारंग कार्यक्रम के बीच चार दिवसीय खेल महोत्सव का भव्य आगाज़,एसडीएम लालगंज शैलेंद्र वर्मा ने किया शुभारंभ

रंगारंग कार्यक्रम के बीच चार दिवसीय खेल महोत्सव का भव्य आगाज़,एसडीएम लालगंज शैलेंद्र वर्मा ने किया शुभारंभ

अवधेश चंद्र पांडेय
दैनिक चक्र जिला संवादाता

लालगंज प्रतापगढ़। चिल्ड्रेन पैराडाइज स्कूल सोसाइटी द्वारा आयोजित चार दिवसीय खेल महोत्सव का शुभारंभ सगरा सुंदरपुर स्थित रामकृपाल मिश्र इंटरमीडिएट कॉलेज एवं चिल्ड्रेन पैराडाइज स्कूल परिसर में उपजिलाधिकारी लालगंज शैलेंद्र वर्मा ने किया। रंगारंग कार्यक्रम के बीच शुरू हुए इस खेल महोत्सव में बच्चों का उत्साह देखते ही बन रहा था।
खेल महोत्सव के पहले दिन हुई प्रतियोगिताओं में प्रतिभागियों ने शानदार प्रदर्शन किया।
लॉन्ग जंप में शिवांश मिश्रा प्रथम तथा निखिल सिंह द्वितीय स्थान पर रहे। जूनियर वॉलीबॉल में मोहम्मद अयान की टीम विजेता बनी।
खो-खो में जिया मिश्रा की टीम ने बाजी मारी, वहीं कबड्डी (जूनियर वर्ग) में अबू साद की टीम विजयी रही। एलकेजी वर्ग में म्यूजिकल चेयर अबू साद प्रथम रहे। बनाना रेस मोहम्मद आयात प्रथम, आयशा तृतीय रही। जलेबी रेस अक्षांश प्रथम, यशी तिवारी द्वितीय रही। यूकेजी वर्ग में म्यूजिकल चेयर अंकुश प्रथम रहे।
बनाना रेस ऑफिस खान प्रथम, अर्पित वर्मा द्वितीय,आर्य वर्मा तृतीय रही। फ्रॉग रेस आयुष प्रथम, अर्पित द्वितीय, अयान वर्मा–आर्यन तृतीय रहे। जलेबी रेस में आस्था प्रथम,आयुष द्वितीय, अनन्या वर्मा तृतीय स्थान पर रहीं।
महोत्सव का उद्घाटन करते हुए उपजिलाधिकारी शैलेंद्र वर्मा ने छात्र-छात्राओं को प्रेरित करते हुए कहा कि शिक्षा के साथ खेल जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है। आज खेल केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं, बल्कि सफल करियर का अवसर भी बन रहा है। उन्होंने बच्चों से खेलों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में सांसद प्रमोद तिवारी के मीडिया प्रभारी ज्ञान प्रकाश शुक्ला, संयुक्त अधिवक्ता संघ लालगंज अध्यक्ष अनिल त्रिपाठी महेश, व्यापार मंडल अध्यक्ष जाकिर अली सहित कई अतिथियों को आयोजक समिति द्वारा सारस्वत सम्मान दिया गया।
कार्यक्रम का संचालन शिवनारायण गुप्ता ने किया, जबकि संयोजन प्रधानाचार्य विकास मिश्रा ने विद्यालय की शैक्षणिक प्रगति व खेलों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए अतिथियों का स्वागत किया।
इस अवसर पर उप प्रधानाचार्य ध्रुव नारायण मिश्र, शमशाद अहमद, सूर्यभान वर्मा, रोहित यादव, शेखर शुक्ला, किरण ओझा, संजू त्रिपाठी, दिव्या त्रिपाठी, सुचिता त्रिपाठी, तरन्नुम बानो, फातिमा, पारूल शुक्ला, स्तुति तिवारी, श्रद्धा सिंह, श्रद्धा शुक्ला, श्रद्धा द्विवेदी, साक्षी सिंह, निशा सिंह सहित विद्यालय परिवार के सभी सदस्य उपस्थित रहे।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें