एटा में कार-बाइक की भीषण भिड़ंत: युवक गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में चल रहा इलाज।

कोईएटा में कार-बाइक की भीषण भिड़ंत: युवक गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में चल रहा इलाज।

संवादाता अमन अहमद।

एटा जिले के अवागढ़ कस्बे में जलेसर रोड पर बुधवार दोपहर करीब 1 बजे एक भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार इको कार और बाइक की आमने-सामने टक्कर में नगला लोधा निवासी युवक कुलदीप गंभीर रूप से घायल हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सड़क पर दूर तक घिसटती हुई चली गई और पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और राहगीरों की भीड़ इकट्ठा हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही अवागढ़ पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने तुरंत 108 एंबुलेंस को बुलाया। एंबुलेंस के ईएमटी कमल किशोर और पायलट प्रबल ने घायल कुलदीप को मौके पर प्राथमिक उपचार दिया और गंभीर हालत को देखते हुए जिला मेडिकल कॉलेज एटा रेफर कर दिया। डॉक्टरों के मुताबिक युवक को सिर और शरीर में कई गंभीर चोटें आई हैं और उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहन को कब्जे में लेकर आगे की जांच शुरू कर दी है। हादसे के कारणों की पड़ताल की जा रही है, वहीं स्थानीय लोगों ने क्षेत्र में तेज रफ्तार वाहनों पर लगाम लगाने की मांग की है ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।

और पढ़ें

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने लखनऊ में बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर केंद्रीय विश्वविद्यालय के 11वें दीक्षांत समारोह में विद्यार्थियों सम्मानित कर मेडल व डिग्री देकर की,”जो पहले सुनते नहीं थे, अब टाल नहीं पाते’ रक्षामंत्री श्री राजनाथ सिंह के इस बयान से मची हल चल

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने लखनऊ में बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर केंद्रीय विश्वविद्यालय के 11वें दीक्षांत समारोह में विद्यार्थियों सम्मानित कर मेडल व डिग्री देकर की,”जो पहले सुनते नहीं थे, अब टाल नहीं पाते’ रक्षामंत्री श्री राजनाथ सिंह के इस बयान से मची हल चल