विरासत की जमीन में रिश्वतखोरी का सनसनीखेज मामला उजागर

विरासत की जमीन में रिश्वतखोरी का सनसनीखेज मामला उजागर

संवाददाता योगेन्द्र सिंह

लेखपाल पर ऑनलाइन माध्यम से घूस लेने का आरोप, वीडियो हुआ वायरल
एटा। तहसील अलीगंज क्षेत्र के गाँव सिराऊ में तैनात लेखपाल रोहित पर भ्रष्टाचार का गंभीर आरोप सामने आया है। विरासत के नामांतरण (विरासत दर्ज कराने) में अवैध रूप से घूस माँगने और फोन-पे/पेटीएम के जरिए रिश्वत लेने का मामला उजागर हुआ है।
पीड़ित ग्रामीण ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, जिसके बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया।

ऑनलाइन पेमेंट से ली गई ₹11,500 की रिश्वत

पीड़ित पक्ष के अनुसार लेखपाल रोहित ने विरासत दर्ज करने की एवज में ₹11,500 की रकम ऑनलाइन अपने फोन-पे में जमा कराई। वायरल वीडियो में स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है कि लेखपाल स्वयं भुगतान की पुष्टि कर रहा है।
RI को देने के नाम पर माँगी गई रकमवायरल  लेखपाल रोहित पेटीएम में ₹1,500 और ₹10,000 लेकर राजस्व निरीक्षक (RI) को देने की बात करता दिख रहा है, साथ ही वह यह भी कह रहा है कि उसके स्वयं के ₹2,000 अभी और बाकी हैं।
SDM अलीगंज ने दिए जांच के आदेश
SDM अलीगंज ने तत्काल जांच के निर्देश जारी कर दिए हैं। राजस्व विभाग के अफसरों को मामले की गहन जांच कर तथ्य सामने लाने और दोषी पाए जाने पर लेखपाल पर कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
ग्रामीणों में आक्रोश
गाँव सिराऊ व आसपास के ग्रामीणों में इस घटना को लेकर खासा आक्रोश है। लोगों ने कहा कि जमीन से जुड़े सरल कार्यों में भी भ्रष्टाचार की जड़ें गहरी होती जा रही हैं, जिससे आम जनता परेशान है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें