साइबर जागरूकता अभियान : डिजिटल सुरक्षा की ओर एटा पुलिस का कदम

साइबर जागरूकता अभियान : डिजिटल सुरक्षा की ओर एटा पुलिस का कदम

संवाददाता — योगेन्द्र सिंह

एटा। तेजी से बढ़ते साइबर अपराधों पर रोक लगाने और आमजन को डिजिटल सुरक्षा के प्रति सजग करने के उद्देश्य से एटा पुलिस द्वारा जिलेभर में व्यापक साइबर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री श्याम नारायण सिंह के निर्देशन में शुरू हुए इस अभियान का उद्देश्य हर नागरिक तक साइबर सुरक्षा का संदेश पहुँचाना है। अभियान के तहत जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस कर्मियों द्वारा विद्यालयों, कॉलेजों, बाजारों व ग्राम सभाओं में पहुंचकर लोगों को साइबर अपराधों से जुड़े विभिन्न खतरों—जैसे फर्जी कॉल, ऑनलाइन ठगी, फिशिंग लिंक, बैंकिंग फ्रॉड, सोशल मीडिया हैकिंग आदि के प्रति जागरूक किया जा रहा है।
पुलिस टीम लोगों को समझा रही है कि
किसी भी अज्ञात कॉल या नंबर पर OTP, बैंक डिटेल, पासवर्ड या निजी जानकारी साझा न करें।
किसी भी संदिग्ध लिंक पर क्लिक करने से बचें।
साइबर ठगी होने पर तुरंत टोल-फ्री नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं, ताकि समय रहते धन की रिकवरी की जा सके।

एसएसपी ने कहा कि डिजिटल युग में जागरूक रहना ही सबसे बड़ा सुरक्षा कवच है। जनपदीय पुलिस ने आमजन से अपील की है कि वे स्वयं सतर्क रहें और अपने परिवार व परिचितों को भी साइबर अपराध से बचने हेतु समय-समय पर जागरूक करते रहें।

“सावधानी ही सुरक्षा है — सतर्क नागरिक ही सुरक्षित नागरिक है।”

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें