बाबा साहेब का विचार सामाजिक जागरूकता और अधिकारों की प्राप्ति का रास्ता दिखाता है:-अर्जुन युवराज
भारत के संविधान निर्माता,सामाजिक न्याय के पैरवीकार और मानवमुक्ति के पुरोधा बाबा साहेब डॉ०भीमराव अंबेडकर की जयंती 14 अप्रैल को पूरे देश मे धूम-धाम से मनाई जाती है। समाजसेवी सह शिक्षक नेता अर्जुन युवराज ने देश वासियों को बधाई देते हुए कहा कि बाबा साहेब का का विचार सामाजिक जागरूकता और अधिकारों की प्राप्ति का रास्ता दिखाता है।
वे मानते थे कि शिक्षा से ही व्यक्ति आत्मनिर्भर बनता है,संगठन से ताकत मिलती है और अन्याय के खिलाफ संघर्ष जरूरी है। डॉ०अंबेडकर ने पूरे जीवन समाज के वंचित,शोषित और पिछड़े वर्गो के अधिकारों के लिए संघर्ष किया और एक समतामूलक समाज की नीव रखी।देश के आजादी के बाद उन्होंने भारतीय संविधान के निर्माण में ऐतिहासिक भूमिका निभाई। बाब साहेब के जयंती को भारत में समानता और ज्ञान दिवस के रूप में मनाया जाता है।आज के नवजवानों को उनको संघर्ष एवं विचारों को पढ़ने और अपने संघर्षों में अपनाने की जरूरत है।
ये भी पढ़ें 13 अप्रैल 2025 , रविवार- आज का राशिफल












