हीरागंज रजबहा मार्ग को मिली नई रफ़्तार: ₹19.70 करोड़ से होगा चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण

हीरागंज रजबहा मार्ग को मिली नई रफ़्तार: ₹19.70 करोड़ से होगा चौड़ीकरण

संवाददाता : अमित शुक्ला

बाबागंज विधानसभा क्षेत्र के लिए एक बड़ी सौगात सामने आई है। जननायक माननीय श्री राजा भइया जी के आशीर्वाद तथा बाबागंज विधायक मा. विनोद सरोज जी के अथक प्रयासों के फलस्वरूप हीरागंज रजबहा मार्ग (नया पुरवा नहर हीरागंज से कमासिन चकवड़ तक 18.2 किमी.) के चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण हेतु ₹19.70 करोड़ का टेंडर जारी कर दिया गया है। स्थानीय नागरिकों के अनुसार यह मार्ग लंबे समय से जर्जर स्थिति के कारण लोगों की परेशानी का कारण बना हुआ था। सड़क का चौड़ीकरण होने से न केवल ग्रामीणों को सुगम आवागमन मिलेगा बल्कि आपातकालीन स्थिति में भी परिवहन सुचारू रहेगा। क्षेत्र में व्यापारिक गतिविधियों और खेती-किसानी से जुड़ी ढुलाई को भी बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

विधायक विनोद सरोज जी ने बताया कि सरकार क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है और इसी क्रम में इस महत्वपूर्ण मार्ग का पुनर्निर्माण क्षेत्र की वर्षों पुरानी मांग को पूरा करेगा। वहीं ग्रामीणों ने इस निर्णय पर प्रसन्नता जताते हुए जननायक राजा भइया जी व विधायक विनोद सरोज जी के प्रति आभार व्यक्त किया।

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया