फतेहपुर में झंडा दिवस पर उमड़ा सम्मान—DM रविन्द्र सिंह ने किया विमोचन, सभी विभागों को सहयोग के आदेश

फतेहपुर में झंडा दिवस पर उमड़ा सम्मान—DM रविन्द्र सिंह ने किया विमोचन, सभी विभागों को सहयोग के आदेश

संवाददाता विजेंद्र मौर्य

फतेहपुर। जिले में रविवार को सशस्त्र सेना झंडा दिवस पूरे सम्मान और उत्साह के साथ मनाया गया। जिलाधिकारी रविन्द्र सिंह को कर्नल दिनेश कुमार शर्मा, जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी सहित स्टाफ द्वारा फ्लैग लगाकर दिवस की औपचारिक शुरुआत की गई। इसी दौरान जिलाधिकारी ने स्मारिका पुस्तिका का विमोचन भी किया। कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी पवन कुमार मीना तथा अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) अविनाश त्रिपाठी को भी फ्लैग लगाया गया। फ्लैग लगने के बाद जिलाधिकारी ने सभी विभागों से अपील की कि पूर्व सैनिकों, शहीदों के परिवारों और सेवारत सैनिकों के कल्याण हेतु अधिक से अधिक धनराशि एकत्रित करने में पूरा सहयोग दें। उन्होंने कहा कि सैन्य बलों के प्रति सम्मान और समर्थन प्रदर्शित करना हर नागरिक की जिम्मेदारी है।

जिला सैनिक कल्याण विभाग द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में अधिकारियों ने शहीद परिवारों के योगदान को नमन किया और समाज से सेना के कल्याण में आगे आने की अपील की।

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal