पुलिस इंस्पेक्टर पर दबंगई का आरोप, छोटे भाई के मकान पर जबरन ताला डालकर परिवार को घर से निकाला

पुलिस इंस्पेक्टर पर दबंगई का आरोप, छोटे भाई के मकान पर जबरन ताला डालकर परिवार को घर से निकाला

संवाद दाता: पंकज मिश्रा

मैनपुरी/कानपुर देहात। थाना अकबरपुर में तैनात एक पुलिस इंस्पेक्टर पर गंभीर आरोप लगे हैं। इंस्पेक्टर पर अपने छोटे भाई के मकान में जबरन ताला लगाने और उसके परिवार को घर से बाहर निकालने का आरोप लगाया गया है। पीड़िता का कहना है कि इंस्पेक्टर अपने पद का दबाव बनाकर घर पर कब्जा करना चाहता है। घटना थाना दन्नाहार क्षेत्र के गांव सिरौलिया की बताई जा रही है। आरोप है कि इंस्पेक्टर अपने साथियों के साथ आया और छोटे भाई की पत्नी व बच्चों को घर से बाहर कर मकान में ताला जड़ दिया। परिजनों ने इस पूरे मामले की शिकायत उच्चाधिकारियों से की है और न्याय की गुहार लगाई है।

पीड़ित परिवार का कहना है कि वे कई वर्षों से उसी मकान में रह रहे थे, लेकिन अचानक इंस्पेक्टर ने धमकाकर उन्हें बाहर निकाल दिया। मामले को लेकर ग्रामीणों में भी नाराज़गी है। परिजन उम्मीद कर रहे हैं कि पुलिस प्रशासन मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपियों पर कार्रवाई करेगा।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें