जनता की समस्याओं पर सख्त डीसी दहिया: “घर से दफ्तर नहीं चलेगा, अधिकारी मैदान में दिखें” जनता समाधान शिविर में 32 मामलों की सुनवाई, लापरवाही पर होगी कार्रवाई

जनता की समस्याओं पर सख्त डीसी दहिया: “घर से दफ्तर नहीं चलेगा, अधिकारी मैदान में दिखें” जनता समाधान शिविर में 32 मामलों की सुनवाई, लापरवाही पर होगी कार्रवाई

जिला क्राइम रिपोर्टर
सागर गोयल, पानीपत (हरियाणा)

पानीपत, 8 दिसंबर। जिला सचिवालय सभागार में सोमवार को आयोजित जनता समाधान शिविर के दौरान उपायुक्त डॉ. वीरेंद्र कुमार दहिया ने अधिकारियों को दो टूक चेतावनी दी कि जनता की समस्याओं का त्वरित और ठोस समाधान ही प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने साफ कहा कि अब घर में बैठकर दफ्तर चलाने की प्रवृत्ति किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। डॉ. दहिया ने निर्देश दिए कि कोई भी विभागाध्यक्ष यदि समाधान शिविर में अनुपस्थित पाया गया या अपनी जगह किसी अन्य कर्मचारी को भेजने की कोशिश की, तो ऐसे अधिकारी को तुरंत बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा। उन्होंने सचिवालय में सभी विभागों की दैनिक उपस्थिति अनिवार्य करने और कार्यालयों का रोजाना निरीक्षण किए जाने के आदेश दिए। देर से आने वाले कर्मचारियों पर भी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। उपायुक्त ने स्पष्ट किया कि जनता समाधान शिविर महज़ औपचारिकता नहीं है, बल्कि यह मंच लोगों की वास्तविक समस्याओं के स्थायी समाधान के लिए है। उन्होंने कहा, “बार-बार एक ही शिकायत दोहराने की नौबत नहीं आनी चाहिए। हर विभाग समयबद्ध तरीके से कार्य करे।” एसडीएम मनदीप कुमार ने कहा कि शिविर का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि किसी भी नागरिक को दफ्तरों के चक्कर न काटने पड़ें। वहीं, उप पुलिस अधीक्षक सतीश वत्स ने भरोसा दिलाया कि पुलिस विभाग कानून-व्यवस्था और जनसुरक्षा को लेकर पूरी तरह प्रतिबद्ध है। डीडीपीओ राजेश शर्मा ने बताया कि प्रत्येक शिकायत पर पारदर्शिता और जवाबदेही के साथ त्वरित कार्रवाई की जा रही है। शिविर में कुल 32 शिकायतों पर सुनवाई की गई और कई मामलों में मौके पर ही निर्देश जारी किए गए। सबसे प्रमुख प्रकरण में कुक के पद से हटाई गई प्रार्थी अखतरी की शिकायत पर डीसी ने जिला शिक्षा अधिकारी राकेश बूरा को तुरंत प्रभाव से उनकी पुनर्नियुक्ति करने के आदेश दिए। सामाजिक कार्यकर्ता रंजीता कौशिक ने बलाना, पलड़ी, पूठर, नारायण और माण्डी क्षेत्रों के वृद्धजनों की पेंशन सहित दस जनसमस्याओं से जुड़े आवेदन सौंपे। डीसी ने सभी मामलों पर तुरंत संज्ञान लेने और रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।
प्रार्थी बबली की लाड़ली पेंशन, उषा की विधवा पेंशन व राष्ट्रीय परिवार लाभ योजना, तथा यशपाल की सामान्य अस्पताल में त्वचा रोग विशेषज्ञ सप्ताह में चार दिन तैनात करने की मांग पर भी कार्रवाई के आदेश दिए गए।

शिविर में डिप्टी सीएमओ दिव्या साहनी, एसडीओ सूबे सिंह, कार्यकारी अभियंता करण बहल, डीएसडब्ल्यू जापान सिंह, पुलिस कंप्लेंट अधिकारी महेश त्यागी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया