एटा– थाना अवागढ़ पुलिस को बड़ी सफलता, चोरी की मोटरसाइकिल के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार

एटा– थाना अवागढ़ पुलिस को बड़ी सफलता, चोरी की मोटरसाइकिल के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार

संवाददाता योगेन्द्र सिंह

जनपद में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने एवं अपराध पर अंकुश लगाने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण में चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत थाना अवागढ़ पुलिस ने चैकिंग के दौरान एक अभियुक्त को चोरी की मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार किया है। दिनांक 07 दिसंबर 2025 को लगभग 20:45 बजे किला बाईपास रोड, नगला नया चौराहा के निकट पुलिस द्वारा संदिग्ध वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान पुलिस टीम ने एक अभियुक्त सोनू उर्फ़ अजीत पुत्र सुरेश चंद्र निवासी ग्राम टोडरपुर खटौटा थाना अवागढ़ को हिरासत में लिया, जो चोरी की मोटरसाइकिल को नंबर प्लेट बदलकर धोखाधड़ी से उपयोग कर रहा था।

गिरफ्तारी के पश्चात अभियुक्त के विरुद्ध थाना अवागढ़ पर मुअसं- 295/25 धारा 303(2),318(4),317(2) बीएनएस के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है तथा आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें