ड्यूटी के दौरान नशे में धुत पुलिसकर्मी का वीडियो वायरल, कार्रवाई की मांग तेज

ड्यूटी के दौरान नशे में धुत पुलिसकर्मी का वीडियो वायरल, कार्रवाई की मांग तेज

मंडल संवाददाता अमित चौहान

कासगंज (सोरों)। मार्गशीर्ष मेले के दौरान ड्यूटी पर तैनात एक पुलिसकर्मी का नशे की हालत में वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद हड़कंप मच गया है। वायरल वीडियो में पुलिसकर्मी अजय कुमार को हरि की पैड़ी क्षेत्र में लड़खड़ाते हुए और लोगों से अभद्रता करते हुए देखा जा रहा है। बताया जा रहा है कि मेले में सुरक्षा ड्यूटी पर नियुक्त उक्त पुलिसकर्मी शराब के नशे में हरि की पैड़ी के समीप मौजूद श्रद्धालुओं और यात्रियों से अनुचित व्यवहार कर रहा था। मौके पर मौजूद लोगों ने मोबाइल पर उसकी हरकतें रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दीं। वीडियो सामने आते ही मामले की चर्चा पूरे क्षेत्र में फैल गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि मेले में भीड़ अधिक रहती है, ऐसे में सुरक्षा व्यवस्था प्रभावित होती है। लोगों ने पुलिस प्रशासन से संबंधित पुलिसकर्मी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसे मामलों पर रोक लग सके और मेले में सुरक्षा व्यवस्था बनी रहे।

मामला सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने के बाद पुलिस प्रशासन भी सक्रिय हो गया है। उम्मीद है कि दोषी पुलिसकर्मी के खिलाफ विभागीय कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें