श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी, श्री बृजनन्दन राय द्वारा आज दिनांक 08/12/2025 को थाना महेशगंज का अर्ध–वार्षिक निरीक्षण किया गया।

श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी, श्री बृजनन्दन राय द्वारा आज दिनांक 08/12/2025 को थाना महेशगंज का अर्ध–वार्षिक निरीक्षण किया गया।

संवाददाता अमित शुक्ला महेशगंज प्रतापगढ़

निरीक्षण के दौरान थाना परिसर, मालखाना, मेस, बैरक, कम्प्यूटर कक्ष, महिला हेल्पडेस्क, मिशन शक्ति केन्द्र, सीसीटीएनएस कार्य, अभिलेखों का रख-रखाव एवं साफ-सफाई की विस्तृत समीक्षा की गई। अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी द्वारा थाने के लंबित मामलों, गुण्डा/गैंगस्टर कार्रवाई, एनसीआर/आईपीसी/बीएनएसएस के अभियोगों की प्रगति की जाँच की गई। महिला हेल्पडेस्क के कार्यों एवं संवेदनशील मामलों की विवेचना की गुणवत्ता पर विशेष निर्देश दिए गए। थाना स्टाफ को बीट सक्रियता, हिस्ट्रीशीटर अपराधियों की निगरानी, तथा गश्त/चेकिंग को और प्रभावी बनाने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। आगन्तुकों के लिए बनाए गए जनसुनवाई रजिस्टर, कम्प्यूटर कार्यप्रणाली तथा विभिन्न अभिलेखों की समुचित प्रविष्टियाँ चेक की गईं। निरीक्षण के दौरान पुलिस कर्मियों को प्रोफेशनल व व्यवहारिक पुलिसिंग अपनाते हुए नागरिकों को त्वरित व पारदर्शी सेवा प्रदान करने के निर्देश दिए गए।

प्रतापगढ़ पुलिस समाज में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ रखने हेतु पूरी तरह प्रतिबद्ध।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें