एलाऊ में विवाहिता ने ससुराल पक्ष पर दहेज उत्पीड़न का आरोप, छह के खिलाफ मामला दर्ज

एलाऊ में विवाहिता ने ससुराल पक्ष पर दहेज उत्पीड़न का आरोप, छह के खिलाफ मामला दर्ज 

संवाद दाता:पंकज मिश्रा

मैनपुरी। थाना एलाऊ क्षेत्र में एक विवाहिता ने अपने पति समेत ससुराल पक्ष के छह लोगों पर दहेज उत्पीड़न, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का गंभीर आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराई है। पीड़िता का कहना है कि शादी के बाद से ही ससुराली जन लगातार उसे दहेज के लिए प्रताड़ित कर रहे थे। शिकायत में महिला ने बताया कि आरोपियों ने कई बार उसके साथ मारपीट की और अतिरिक्त दहेज न लाने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी। स्थिति बिगड़ने पर पीड़िता मायके पहुंची और परिजनों के साथ मिलकर थाना एलाऊ में तहरीर दी।

पुलिस ने पति सहित छह नामजद आरोपियों के खिलाफ दहेज प्रतिषेध अधिनियम सहित संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की विवेचना जारी है, पुलिस का कहना है कि दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें