मैनपुरी में 13 दिसंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, सभी प्रकार के वादों के निस्तारण की होगी पहल

मैनपुरी में 13 दिसंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, सभी प्रकार के वादों के निस्तारण की होगी पहल

संवाद दाता: पंकज मिश्रा

मैनपुरी। जनपद में 13 दिसंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। यूपी राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर होने वाली इस लोक अदालत में विभिन्न प्रकार के लंबित वादों का निस्तारण कराया जाएगा। अधिकारियों ने तैयारी बैठक कर संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं।  जानकारी के अनुसार, लोक अदालत में पारिवारिक विवाद, राजस्व वाद, विद्युत बिल, बैंक ऋण, वाहनों से संबंधित चालान और अन्य प्रकार के सिविल एवं आपराधिक (समझौता योग्य) मामलों को प्राथमिकता के साथ सुलझाया जाएगा। सभी वादों को आपसी सहमति से शीघ्र निस्तारित कराने पर जोर रहेगा। अधिकारियों ने संबंधित न्यायालयों, अधिवक्ताओं और विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया है कि लोक अदालत को सफल बनाने के लिए अधिक से अधिक वादों की सूची तैयार कर पक्षकारों को सूचित किया जाए, ताकि अधिक संख्या में लोग लाभान्वित हो सकें।

13 दिसंबर को होने वाला यह आयोजन न्यायिक प्रक्रिया को सरल, त्वरित और सुलभ बनाने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें