दहेज के लिए विवाहिता को घर से निकाले जाने का आरोप, पीड़िता ने एसपी कार्यालय पहुंच लगाई न्याय की गुहार

दहेज के लिए विवाहिता को घर से निकाले जाने का आरोप, पीड़िता ने एसपी कार्यालय पहुंच लगाई न्याय की गुहार

संवाद दाता: पंकज मिश्रा

थाना एलाऊ क्षेत्र के गपचरियापुर गांव में दहेज उत्पीड़न का गंभीर मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, विवाहिता ने आरोप लगाया है कि ससुराल पक्ष लगातार दहेज की मांग कर उसे प्रताड़ित करता रहा। मांग पूरी न होने पर उसे घर से बाहर निकाल दिया गया। पीड़िता सोमवार को मैनपुरी एसपी कार्यालय पहुंची और पूरी घटना का विवरण देते हुए एसपी को प्रार्थना-पत्र सौंपा। विवाहिता ने आरोप लगाया कि ससुरालवालों ने न केवल मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना दी, बल्कि जान से मारने की धमकी भी दी। मजबूर होकर उसे मायके वापस आना पड़ा। एसपी कार्यालय में दिए गए ज्ञापन में पीड़िता ने न्याय की गुहार लगाते हुए दोषियों पर कड़ी कार्यवाही की मांग की है। उसने कहा कि जब तक आरोपी ससुराल पक्ष पर कार्रवाई नहीं होती, वह अपने और बच्चे की सुरक्षा को लेकर भय में है।

पुलिस ने प्रकरण की जांच कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal