ई-रिक्शा को बचाने के चक्कर में दो बाइक की आमने-सामने भिड़ंत, एक युवक गंभीर रूप से घायल

ई-रिक्शा को बचाने के चक्कर में दो बाइक की आमने-सामने भिड़ंत, एक युवक गंभीर रूप से घायल

दैनिक चक्र न्यूज़
जिला संवाददाता – महेश शुक्ला

प्रतापगढ़। कुंडा क्षेत्र के मनगढ़ के आगे खनवारी–कुंडा मार्ग पर मंगलवार दोपहर एक सड़क हादसा उस समय हो गया, जब सराय सुभद्रा निवासी सोहनलाल अपनी बाइक से जा रहे थे। मार्ग में अचानक सामने आए ई-रिक्शा को बचाने के प्रयास में उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई और सामने से आ रही दूसरी बाइक से तेज टक्कर हो गई। हादसे में सोहनलाल गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें एम्बुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, कुंडा भेजा गया, जहां डॉक्टरों द्वारा उपचार जारी है। दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए जांच शुरू कर दी है।

उधर, घायल की स्थिति को लेकर चिकित्सकों की ओर से अभी कोई आधिकारिक जानकारी जारी नहीं की गई है।

और पढ़ें

पुलिस उपायुक्त ग्रेटर नोएडा श्री श्रवण कुमार सिंह द्वारा एसीपी-1 ग्रेटर नोएडा एवं एसीपी-3 ग्रेटर नोएडा जोन के समस्त चौकी प्रभारियों के साथ गोष्ठी आयोजित,अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था की समीक्षा की

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal