जेठवारा पुलिस को मिली बड़ी सफलता दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट में वांछित अभियुक्त चढ़ा पुलिस के हत्थे
संवाददाता बिपिन मिश्रा कुंडा प्रतापगढ़
प्रतापगढ़ जनपद में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत प्रतापगढ़ पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता हाथ लगी है। पुलिस अधीक्षक (SP) प्रतापगढ़ के कड़े निर्देशन में जेठवारा थाना पुलिस ने दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट जैसे गंभीर मामलों में फरार चल रहे एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान दिवांश यादव के रूप में हुई है। जेठवारा पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना और सक्रियता के आधार पर अभियुक्त को थाना क्षेत्र के नेवाडी लोकापुर बाजार के पास से घेराबंदी कर गिरफ्तार किया।पुलिस ने बताया कि अभियुक्त के खिलाफ थाने में दुष्कर्म और बच्चों को लैंगिक अपराधों से संरक्षण (POCSO) अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज था, और वह काफी समय से वांछित चल रहा था।
पुलिस ने विधिक कार्यवाही पूरी करते हुए अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया है।












