“मांगों को लेकर वन विभाग के दैनिक कर्मियों का हल्लाबोल, 48 घंटे से भूख हड़ताल”
संवाद दाता: पंकज मिश्रा
मैनपुरी। शहर कोतवाली क्षेत्र स्थित वन विभाग कार्यालय में दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर हड़ताल शुरू कर दी है। कर्मचारियों का आरोप है कि लंबे समय से उनकी समस्याओं पर ध्यान नहीं दिया जा रहा, जिसके चलते उन्हें मजबूरन आंदोलन करना पड़ रहा है। सामाजिक वानिकी प्रभाग के दैनिक कर्मचारी बीते 48 घंटे से भूख हड़ताल पर बैठे हुए हैं। उनका कहना है कि जब तक उनकी मांगों पर विभाग स्तर से ठोस निर्णय नहीं लिया जाता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।
हड़ताल के कारण विभागीय कार्य भी प्रभावित हो रहा है। कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो वे आंदोलन को और उग्र करेंगे।












