UP: सेक्स पावर कैप्सूल लेने के बाद पत्नी ने की सारी हदें पार, बॉयफ्रेंड संग बिताए 72 घंटे

सेक्स पावर कैप्सूल लेने के बाद पत्नी ने की सारी हदें पार, बॉयफ्रेंड संग बिताए 72 घंटे

  • चार बच्चों की मां प्रेमी संग तीन दिन तक रही बंद कमरे में, विरोध करने पर पति से मारपीट, धमकी देकर कहा – “ड्रम में डाल देंगे टुकड़े”

एटा: एटा जिले के अवागढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक शादीशुदा महिला, जो चार बच्चों की मां है, बीते तीन दिनों से अपने प्रेमी के साथ घर में रह रही थी। शुक्रवार की रात जब उसका पति अचानक आगरा से लौटकर घर पहुंचा, तो उसे अपनी पत्नी एक अजनबी युवक के साथ आपत्तिजनक अवस्था में मिली।

पति पर हुआ हमला, दी गई जान से मारने की धमकी

पीड़ित पति, जो पेशे से मजदूर है और आगरा में एक पेठा फैक्ट्री में काम करता है, ने जब इस संबंध का विरोध किया तो उसकी पत्नी और उसके प्रेमी ने मिलकर उस पर हमला कर दिया। आरोप है कि दोनों ने उसका गला दबाने की कोशिश की और जान से मारने की धमकी देते हुए कहा, “तेरे भी टुकड़े करके ड्रम में फेंक देंगे, जैसा मेरठ में हुआ था।”

बच्चों के साथ भी की जा रही थी मारपीट

पति का कहना है कि उसकी गैरमौजूदगी में महिला और उसका प्रेमी बच्चों को भी पीटते थे, जिससे बच्चे डरे-सहमे रहते थे। पति की चीख-पुकार सुनकर आस-पास के ग्रामीण एकत्र हो गए और दोनों को पकड़कर पुलिस को सूचना दी।

पुलिस ने बरामद की आपत्तिजनक सामग्री

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी महिला व उसके प्रेमी को हिरासत में ले लिया। जब पुलिस ने कमरे की तलाशी ली तो वहां से कथित तौर पर कुछ सेक्सवर्धक दवाएं भी बरामद हुईं। पीड़ित की तहरीर के आधार पर दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

जांच में जुटी पुलिस

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पूरे मामले की गहराई से जांच की जा रही है। बच्चों के बयान भी दर्ज किए जाएंगे और यदि किसी अन्य आपराधिक गतिविधि की पुष्टि होती है, तो आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें प्रेमी संग मिलकर पति को मौत की नींद सुलाया.. साँप के डसने की बनाई कहानी

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें