प्रेमी संग मिलकर पति को मौत की नींद सुलाया.. साँप के डसने की बनाई कहानी

प्रेमी संग मिलकर पति को मौत की नींद सुलाया.. साँप के डसने की बनाई कहानी, पोस्टमार्टम रिपोर्ट मे खुला हत्या का राज़.. पकडी गई क़ातिल पत्नि व उसका प्रेमी

मेरठ: UP मे मेरठ के बहसूमा थाना इलाके के अकबरपुर में साँप के डसने से हुई अमित कश्यप की मौत के मामले में पोस्टमार्टम के बाद सनसनीखेज खुलासा हुआ है। अमित की उसके पत्नी रविता और प्रेमी अमरदीप ने गला दबाकर की थी। हत्याकांड को दूसरी दिशा में उलझाने के लिए अमित के शव के नीचे सांप रख रख दिया था। पुलिस ने पत्नी और उसके प्रेमी को हिरासत में ले लिया है।

पुलिस पूछताछ में ये भी बात सामने आई कि मुज़फ्फरनगर के एक युवक से 1 K में ये सांप खरीदा गया था। बता दें की 2 दिन पहले अमित का शव चारपाई पर मिला था और उसकी कमर के नीचे सांप मिला था और परिजनों ने सांप के काटने से मौत की बात कही थी। हत्या के बाद साँप ने 10 बार काटा भी। पुलिस को शुरू से ही शक था कि अमित की हत्या हुई है क्योंकि उसके मुंह पर चोट के कई निशान थे जो कत्ल की कहानी बयां कर रहे थे।अब पुलिस ने रविता व अमरदीप को गिरफ्तार कर लिया है।

ये भी पढ़ें प्रजापति ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय द्वारा विधायक निवास में शिव ध्वजारोहण कार्यक्रम..

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें