बाइक को बचाने में अनियंत्रित होकर पलटी स्कूली बस, छह बच्चे घायल
संवाददाता:पंकज मिश्रा मैनपुरी – किशनी क्षेत्र के कुसमरा हिरौली मार्ग पर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब बच्चों से भरी एक स्कूली बस अचानक बाइक सवार को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में बस में सवार छह स्कूली बच्चे घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया और सभी घायलों को नज़दीकी अस्पताल पहुंचाया।
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और कारणों की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। फिलहाल सभी घायल बच्चे उपचाराधीन हैं और उनकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है।
यह घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है, वहीं स्थानीय लोग स्कूली वाहनों की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठा रहे हैं।
ये भी पढ़ें स्कूल जा रही महिला पर हमला, रंजिश में दबंगों ने की मारपीट












