प्रतापगढ़ पुलिस लाइन में IG प्रयागराज का भव्य स्वागत, माघ मेला तैयारियों की समीक्षा
संवाददाता: अमित शुक्ला प्रतापगढ़: आज पुलिस लाइन प्रतापगढ़ में प्रयागराज परिक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक (IG) अजय कुमार मिश्रा का आगमन हुआ। इस अवसर पर उन्हें पुलिस बल द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर एवं सलामी दी गई। पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने पुष्पगुच्छ भेंट कर IG का औपचारिक स्वागत किया।
IG अजय कुमार मिश्रा माघ मेला की तैयारियों की समीक्षा के उद्देश्य से प्रतापगढ़ पहुंचे। उन्होंने पुलिस व्यवस्था, सुरक्षा प्रबंधन, यातायात संचालन तथा संभावित भीड़ नियंत्रण को लेकर संबंधित अधिकारियों के साथ विस्तृत समीक्षा बैठक की। बैठक के दौरान संवेदनशील स्थानों, ड्यूटी प्लान, आपातकालीन व्यवस्थाओं और समन्वय तंत्र पर विशेष चर्चा की गई।
कार्यक्रम के दौरान पुलिस बल द्वारा अनुशासनपूर्ण और सराहनीय प्रस्तुति दी गई। IG ने तैयारियों पर संतोष व्यक्त करते हुए व्यवस्थाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी जारी किए।
ये भी पढ़ें बाइक को बचाने में अनियंत्रित होकर पलटी स्कूली बस, छह बच्चे घायल












