SIR को लेकर कैबिनेट मंत्री जयवीर सिंह का बड़ा बयान, बोले– गलत वोट होंगे बाहर

SIR को लेकर कैबिनेट मंत्री जयवीर सिंह का बड़ा बयान, बोले– गलत वोट होंगे बाहर, घुसपैठियों पर कार्रवाई

संवाददाता:पंकज मिश्रा मैनपुरी: कैबिनेट मंत्री जयवीर सिंह ने SIR (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि SIR के तहत मतदाता सूची का शुद्धिकरण किया जा रहा है। इस प्रक्रिया में घुसपैठियों को हटाया जा रहा है और जो भी गलत तरीके से दर्ज वोट हैं, उन्हें निश्चित रूप से काटा जाएगा।

मंत्री जयवीर सिंह ने स्पष्ट किया कि सरकार का उद्देश्य मतदाता सूची को पूरी तरह पारदर्शी और त्रुटिरहित बनाना है, ताकि लोकतांत्रिक प्रक्रिया मजबूत हो सके। उन्होंने कहा कि किसी भी तरह की अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी और नियमों के अनुसार कार्रवाई की जा रही है।

उन्होंने यह भी कहा कि SIR के माध्यम से वास्तविक और पात्र मतदाताओं को ही सूची में बनाए रखा जाएगा, जिससे चुनाव प्रक्रिया निष्पक्ष और विश्वसनीय बनी रहे।

ये भी पढ़ें एटा में राष्ट्रीय लोक अदालत का सफल आयोजन, सुलह से सैकड़ों मामलों का निस्तारण।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें