मैनपुरी में एसपी के निर्देश पर चला सघन वाहन चेकिंग अभियान
संवाददाता:पंकज मिश्रा: मैनपुरी में पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर शहर में सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस अभियान का नेतृत्व सीओ यातायात द्वारा किया गया। यातायात पुलिस की टीम ने शहर के प्रमुख चौराहे ज्योति तिराहा पर वाहनों की सघन जांच की।
चेकिंग के दौरान बिना नंबर प्लेट चल रहे डंपर और ट्रकों को रोककर उनकी जांच की गई। पुलिस ने वाहन चालकों से आवश्यक दस्तावेजों की पड़ताल की और यातायात नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर कार्रवाई की चेतावनी दी।
सीओ यातायात ने बताया कि यह अभियान सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए चलाया जा रहा है, ताकि अवैध और नियमों का उल्लंघन कर रहे वाहनों पर अंकुश लगाया जा सके। उन्होंने स्पष्ट किया कि आगे भी इस तरह की चेकिंग जारी रहेगी, जिससे शहर में यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रहे।
ये भी पढ़ें SIR को लेकर कैबिनेट मंत्री जयवीर सिंह का बड़ा बयान, बोले– गलत वोट होंगे बाहर












