एलाऊ थाना में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित, डीएम–एसपी ने सुनीं जनता की समस्याएं

एलाऊ थाना में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित, डीएम–एसपी ने सुनीं जनता की समस्याएं

संवाद दाता:पंकज मिश्रा मैनपुरी – जनसमस्याओं के त्वरित और प्रभावी निस्तारण के उद्देश्य से शनिवार को थाना एलाऊ परिसर में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने स्वयं फरियादियों की शिकायतें सुनीं और संबंधित अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए।

संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान राजस्व, पुलिस, विकास, विद्युत, आपूर्ति सहित विभिन्न विभागों से जुड़ी शिकायतें प्राप्त हुईं। इनमें से कई शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया, जबकि शेष मामलों में संबंधित विभागों को स्पष्ट दिशा-निर्देश देते हुए जल्द समाधान सुनिश्चित करने को कहा गया।

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और हर प्रकरण का निष्पक्ष व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया जाए। वहीं पुलिस अधीक्षक ने कानून-व्यवस्था से जुड़े मामलों में त्वरित कार्रवाई के निर्देश देते हुए फरियादियों को भरोसा दिलाया कि उनकी समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा।

संपूर्ण समाधान दिवस में विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे और आमजन ने बढ़-चढ़कर अपनी समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं। प्रशासन ने लोगों से अपील की कि वे शासन की इस पहल का लाभ उठाएं और अपनी शिकायतें संपूर्ण समाधान दिवस में दर्ज कराएं

ये भी पढ़ें मैनपुरी में एसपी के निर्देश पर चला सघन वाहन चेकिंग अभियान

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें